ऋषिकेश में पर्यटन को लगे नए पंख सी प्लेन ने पशुलोक बैराज में सफल वाटर लैंडिंग का किया ट्रायल, पर्यटकों को मिलेगी सी प्लेन की सुविधा_ हिमालय की खूबसूरत वादियों के होंगे दीदार

ऋषिकेश_ ऋषिकेश पूरे विश्व में यूं तो योग की राजधानी के नाम से जाना जाता है साथ ही दूर दूर से लोग स्पोर्ट्स एडवेंचर के लिए ऋषिकेश का रुख करते है पर्यटन की एक नई शुरुआत हो गई है, आज बैराज झील में सी प्लेन का सफल ट्रायल हो गया है ,19 सीटर प्लेन बैराज जलाशय में उतरा और फिर उड़ान भरी, देखिए यह स्टोरी ..
ऋषिकेश में पर्यटन और आधुनिक परिवहन को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। यूजेवीएनलिमिटेड की ओर से पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने का सफल ट्रायल किया गया जिस से पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी, साथ ही 19 सीटर विमान पर्यटकों को बैराज ऋषिकेश से हिमालय की खूबसूरत वादियों को दिखाएगा ऑपरेशन हेड राजीव शर्मा ने बताया कि पहली बार भारत में इस प्लेन की वाटर लैंडिंग कराई गई है ये एक आधुनिक विमान है राजीव शर्मा, ऑपरेशन हेड,स्काई हॉप विमान कंपनी, का कहना है की ये 19 सीटर प्लेन है जिसका प्रशिक्षण आज ऋषिकेश के बैराज में गंगा नदी में किया जा रहा है
आपको बतादे इससेपहले टिहरी बांध झील के बाद टूरिस्ट हब ऋषिकेश में इस सेवा की शुरुआत पर्यटन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सी-प्लेन सेवा शुरू होने से ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलॅंगे। अब तक यहां राफ्टिंग, बंजीजंपिंग, रोप स्किलिंग जैसी साहसिक गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती अब हवा से पानी में उड़ कर नया रोमांच बनेगा , पशुलोक बैराज के अधिकारी अपने जलाशय में इस गतिविधि के शुरू होने से काफी उत्साहित हैं अतुल शर्मा,सीडीओ पशुलोक बैराज ,का कहना है कि इस तरह की वाटर एडवेंचर एक्टिविटी के जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ये एक अच्छी पहल है ऋषिकेश में पर्यटन पर्यटन को नए पंख लग गए हैं अब साहसिक पर्यटन के साथ-साथ वाटर एक्टिविटी में हवा में उड़कर भी पर्यटक ले सकेंगे हिमालय की खूबसूरत वादियों का दीदार, कर सकेंगे!



