बड़ी ख़बर _धामी सरकार की दायित्वधारियों की नई लिस्ट जारी, ऋषिकेश से चारू माथुर कोठारी और नैनीताल से ध्रुव रौतेला सहित कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, धामी सरकार द्वारा दायित्वधारियों की नई लिस्ट जारी हो गई है जिसमें ऋषिकेश से श्रीमती चारु माथुर कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया, देहरादून से कुलदीप बुटोला को राज्यस्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष, देहरादून से बलजीत सोनी को उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग का दायित्व मिला , वही नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया।
वही टिहरी से भारतीय जनता पार्टी के दो बार टिहरी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल जी को युवा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष एवं दो बार टिहरी जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष रही श्रीमती सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष और खेम सिंह चौहान को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त ।




