उत्तरप्रदेशउत्तराखंडउधमसिंह नगरदेहरादूनलेटेस्ट कवरेज
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सांसद और मुख्यमंत्री आज काशीपुर में
योगी आदित्यनाथ नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान पुष्कर सिंह धामी सहित उत्तर प्रदेश के कई सांसद विधायक और देश भर के आर एस एस और भाजपा के दिग्गज जुटेंगे काशीपुर में ,भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाशजी के पारिवारिक कार्यक्रम में
रिपोर्ट_कृष्णा रावत डोभाल
काशीपुर ,काशीपुर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा 50 से अधिक सांसदों के आने की बात कही गई है। शहर में एक साथ इतने वीआईपी के आने की सूचना के बाद रविवार देर शाम तक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी होती रही।
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के प्रतिभोज में आज काशीपुर में वीआईपी का जमावड़ा रहेगा। कार्यक्रम में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 50 से ज्यादा सांसदों के पहुंचने की उम्मीद है।
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाशजी के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज काशीपुर में है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा 50 से अधिक सांसदों के आने की बात कही गई है।शहर में एक साथ इतने वीआईपी के आने की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। रविवार देर शाम तक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी होती रही। हालांकि इन सभी नेताओं का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है, फिर भी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार ने कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्रियों के आने की सूचना है।