उत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवराजनीतिलेटेस्ट कवरेज

बस थोड़ा इंतजार, मिलेगे जल्द दायित्व

होलाष्टक खत्म होते ही भाजपा करता कार्यकर्ताओं को मिलेंगे दायित्व_महेंद्र प्रसाद भट्ट

 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश, होली के होलाष्टक खत्म होते ही लंबे समय से आयोग निगम और समिति के पद भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलने जा रहे हैं लंबे समय से दायित्व के इंतजार में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए होली खुशी लेकर आ रही है महेंद्र प्रसाद भट्ट का कहना है कि होलाष्टक खत्म होते ही पार्टी दायित्व की घोषणा कर  होली का प्रसाद  गुजिया कार्यकर्ताओं को देगी, अब खबर विस्तार से…..

अपने गृह क्षेत्र ऋषिकेश पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने पहाड़ दस्तक से बात करते हुए बताया कि हमारी पार्टी एक सोच को लेकर आगे बढ़ती है, पार्टी ने अपनी सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी थी, अब होली के बाद जल्द ही कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव के आधार पर दायित्व का सम्मान दिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button