रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर हाथी ने एक वाहन हमला कर दिया। जिसे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहंुची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे के चालक सोनू हिल बाईपास मार्ग पर अपने वाहन में नीलकंठ की सवारी भरने के लिए गया था। इसी दौरान हाथी ने वाहन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में हाथी ने सोनू को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सतेंद्र उर्फ सोनू, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।