नवरात्र के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 नए चेहरों बनेंगे मंत्री

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीतसिंह (सेनि. ) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। वरत्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं।
सूत्रों के अनुसार ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। सरकार व संगठन में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं। पार्टी के कई विधायक भी मंत्री की कुसी मिलने की आस लगाए बैठे हैं । राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार परकई दौर की चर्चा हो चुकी हैं। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहुर्त चुना गया ।
गौरतलब है कि धामी सरकार में मंत्रियों के तीन पद तो पहले से खाली थे। एक पद मंत्री चंदनरामदास के निधन और दूसरा प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। वर्तमान मेंमंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं।दायित्व भी जल्द् बंटेंगे ,सरकार ने निगमों, बोर्ड व आयोगों में पार्टी पदाधिकारियों को दायित्वधारी बनाया है। अभी दायित्वधारियों के कई पद खाली हैं। सूत्रों के अनुसार अब जल्द में दो दर्जन और पदों पर दायित्वधारी बनाए जाएंगे।



