उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

देवभूमि नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मातृ शक्ति सम्मानित

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत

ऋषिकेश, महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वप्रसिद्ध शत्रुघ्न घाट पर महंत मनोजप्रपन्नचार्य के सानिध्य में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा “देवभूमि नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 ” का आयोजन किया गया जिसमें समाज में अपने योगदान के लिए नारी शक्ति को सम्मानित किया ।

देवभूमि नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आपने कार्य से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मातृ शक्ति के रूप में कृष्णा रावत डोभाल पत्रकारिता , हेमलता दीदी समाजसेवा, डॉ ऋचा रतूड़ी चिकित्सा सेवा , शीला रतूड़ी दीदी शिक्षा में योगदान, डॉ रश्मि जिंदल चिकित्सा और पत्रकार खुशबू गौतम,पिंकी सहित विभिन्न क्षेत्र में सेवा दे रही महिला शक्ति को सम्मानित किया,  गंगा आरती के दिव्य स्वरूप के साथ सम्मान समारोह आयोजन किया जिसमें देश विदेश से आए पर्यटकों ने भी महिला दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी, इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से विश्वजीत नेगी जी ,राजीव खत्री ,जितेंद्र चमोली, राजेश शर्मा, जय कुमार तिवारी, मयंक ध्यानी, अमित रतूड़ी, राजीव कुमार, खुशबू गौतम, पिंकी कश्यप और सभी पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत मनोजप्रपन्नचार्य ने करी और नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिल्जवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में नारी शक्ति को सम्मानित कर मान बढ़ाया।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button