उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद उत्तरकाशी के अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट भी नजर बनाए हुए और आपदा प्रभावित क्षेत्र का आंकलन कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचायी जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button