उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे, सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का निरीक्षण, आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा करेगे

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
उत्तरकाशी, मुख्यनिर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त,भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार झाला हैलीपैड से हर्षिल के लिए हुए रवाना। हर्षिल में पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण। उसके बाद गंगोत्री धाम का करेंगे निरीक्षण।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह उत्तरकाशी के सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का निरीक्षण के साथ ही आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।



