कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ऋषिकेश एम्स में भर्ती, मुख्यमंत्री ने लिया
चेस्ट इन्फेक्शन के चलते आईसीयू में किया है भर्ती डॉक्टर कर रहे हैं जांच

ऋषिकेश — ऋषिकेश सतपाल महाराज ऋषिकेश एम्स में भर्ती
चेस्ट इन्फेक्शन के चलते आईसीयू में किया है भर्ती डॉक्टर कर रहे हैं जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ ही देर में पहुंचेंगे एम्स ऋषिकेश आपको बता दे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है स्वास्थ्य खराब होने के चलते महाराज को एम्स के जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
मंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों की माने तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की स्थिति फिलहाल सामान्य है। अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।



