
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , ऋषिकेश के नेपाली फार्म तीनपानी से खारा स्रोत तक बनने वाले बाईपास हाईवे की डीपीआर तैयार हो गई है। यह हाईवे1152 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार होगा ।इसके साथ हाईवे के लिए भृमि अधिग्रहण की पहली अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गुई है।
ऑलवेदर प्रोजेक्ट के तहत हरिद्वार से चारधाम तक हाईवे के चौड़ीकरणका काम चल रहा है हरिद्वार से नेपाली फार्म तक का काम डेढ़ साल पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन श्यामपुर- ऋषिकेश-तपोवन खंड में घनी आबादी के चलते बाई पास हाई वे के निर्माण की बात चलती रही।
अब जाकर तीनपानी से ढालवाला होते हुए खारासोत तक नए हाईवे की डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है। अगले सप्ताह तक यह डीपीआर भारत सरकार को भेजी जाएगी। एन एच डोईवाला खंड के ई ई नवनीत पांडेय ने बताया कि घनी आबादी के चलते हाई वे का चौड़ी करण का काम संभव नहीं हो पा रहा था। एनएच खंड डोईवाला ने नेपाली फार्म के पास तीनपानी से योगनगरी स्टेशन, ऋषिकेश- ढालवाला होते हुए खारास्रोत तक नए हाईवे का एलाइनमेंट तैयार किया है।



