उत्तराखंड का बजट सत्र _नौ से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा बजट सत्र

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के 2026 का प्रथम सत्र भराड़ीसैंण में होने जा रहा है जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है, सत्र के लिए अबतक विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र होगा। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तिथि घोषित कर दी हैं। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। सीएम ने पहले ही संकेत दिए थे बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा। अब सरकार ने अधिकारिक रूप से तिथि घोषित कर दी है। 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र की तिथि तय की गई। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय बजट सत्र की अधिसूचना जारी करेगी।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र कराने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे हैं। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।



