आस्थाउत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेशएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनपंजाबपर्यटनप्रशासनयात्राराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें

अपडेट _ निहांगो ने तोड़े बैरिकेड, वाहनों को पहुंचाया नुकसान बॉर्डर पार करके आगे बढ़ने की कोशिश, निगाहों का उत्तराखंड की ओर कूच , पढिए पूरी खबर

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , पंजाब के मोहाली से उत्तराखंड के लिए रवाना हुए  निगाहों को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है निहंग उत्तराखंड कूच को लेकर अड़े हुए है जबकि पोंटा साहिब गुरुद्वारे में हुई बातचीत बेनतीजा रही है पुलिस प्रशासन लगातार निगाहों को समझाने पर लगा रहा लेकिन निहंग अपनी बात पर अड़े रहे जिससे तनाव की स्थिति और बढ़ गई है ताज़ा ख़बर ये है कि निहांगो ने  बैरिकेड तोड़ कर हाइवे पर उपद्रव शुरू कर दिया है,वाहनों को पहुंचाया नुकसान बॉर्डर पार करके आगे बढ़ने की कोशिश में उत्तराखंड में प्रवेश कभी भी बिगड़ सकती है स्थिति…

कर्णप्रयाग और  निहंग सीखो के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है विवाद के बाद निहंग सिखों द्वारा उत्तराखंड कूच के आह्वान को देखते हुए प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खास तौर पर उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर स्थित कुल्हाल बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहा है।

 

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद निहंगों ने इकट्ठा होकर 25 जून को उत्तराखंड पहुंचने का आवाहन किया था जिसको देखते हुए देहरादून-हिमाचल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है दरअसल इस मामले में चार निहंग सिखों की गिरफ्तारी के विरोध में निहंग संगठनों की ओर से कर्णप्रयाग कूच का आह्वान किया गया था। पंजाब से बड़ी संख्या में निहंग सिखों के उत्तराखंड पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर स्थित कुल्हाल बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बॉर्डर पर जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री बल भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सीमा पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button