
ऋषिकेश/जौलीग्रांट, उत्तराखंड में राजनैतिक हलचल तेज हो गई है, आगामी 2027 के लिए बीजेपी ने अपनी छवि और पकड़ को बनाए रखने के लिए मंथन शुरू कर दिया है कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच आवाज उठा रही है ऐसे में अंकिता भंडारी, वानभूमि बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित अन्य कई मुद्दे विपक्ष द्वारा जनता के बीच लाए जा रहे है मंत्री मंडल के खाली पड़े पद और पार्टी संगठन में नेताओं के हित और रोष चरम पर है ऐसे में जी पी नड्डा का दौरा और बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ने उत्तराखंड बीजेपी में नए सिरे से पत्ते फेंटने का काम शुरू हो गया है, उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा की नामौजूदगी भी विपक्ष को चुटकी लेने का मौका दे गई, हालांकि कोर कमेटी की बैठक के जरिए आगामी चुनाव की रूप रेखा तैयार कर दी गई है, कई आगामी कार्यक्रम तय किए गए है जिस से बीजेपी अपनी बढ़त को राज्य में बनाए रखे, आइए नजर डालते है आज की बैठक के मुख्य बिंदुओं पर….
एक दिवसीय दौरे पर पर्यवेक्षक के रूप में देहरादून पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। जॉली ग्रांट में आयोजित इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति के साथ-साथ सरकार में खाली पड़े मंत्री पदों को लेकर विशेष चर्चा की गई। वहीं बैठक में मौजूद सदस्यों ने मंत्रिमंडल विस्तार के साथ दायित्वधारियों की सूची पर भी मंथन किया।
जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार….
प्रदेश में वर्तमान सरकार में पांच मंत्री पद खाली हैं। वित्त मंत्री का पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से रिक्त है, जबकि परिवहन मंत्री का पद चंदन रामदास के निधन के बाद खाली पड़ा है। इसके अलावा तीन मंत्री पद सरकार गठन के समय से ही नहीं भरे गए हैं। बैठक में इन पदों पर मंत्रिमंडल विस्तार के माध्यम से नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में पर्यवेक्षक ने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने का भरोसा दिया है।
जल्द जारी की जाएगी दायित्वधारियों की सूची….
इसके साथ ही बैठक में दायित्वधारियों की लंबित सूची जारी करने के मुद्दे पर भी मंथन हुआ। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्न बोर्ड, निगमों और आयोगों में दायित्व सौंपने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी और आने वाले एक सप्ताह में दायित्व धारियों की सूची जारी किए जाने की संभावना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई है। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री से बात हुई है उन्होंने उसे नोट भी कर लिया है। वहीं दायित्वधारियों की सूची पर भी उन्होंने कहा कि दायित्वधारियों की सूची लगभग तैयार है और संभवत दो से तीन दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। सूची चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग दिन या एक साथ जारी होगी।


