UNCATEGORIZED

60 सीटों पर घोषित होंगे बीजेपी उम्मीदवार

रिपोर्ट_कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , कई दिनों की रायशुमारी के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आज दोपहर को उत्तराखंड की लगभग 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारो की पहली लिस्ट निकाल सकता है , जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव। प्रत्याशियों के चयन में देरी को लेकर डोईवाला, कोटद्वार समेत करीब 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बाद में जारी होंगे।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। उम्मीद है कि आज बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरुवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की।

नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button