बड़ी ख़बर _ 22 अप्रैल सुबह लगभग 8 बजे वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट _शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई घोषणा

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
22 अप्रैल सुबह लगभग 8 बजे वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट
_शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई घोषणा
ऊखीमठ, विधिविधान और परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के महापर्व पर भगवान श्री केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई ,2026 की 22 अप्रैल को वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट और शुरू होगी केदारनाथ धाम की यात्रा,
तिथि की घोषणा के लिए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के मंदिर परिसर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग ऊखीमठ पहुंच चुके हैं जिनकी मौजूदगी में रविवार को कपाट खोलने की तिथि निश्चित की गई।
गौरतलब है कि इस बारनए रावल की जिम्मेदारी टी गंगाधर लिंग को मिली बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी ।



