UNCATEGORIZEDउत्तराखंडदेहरादूनप्रशासन

सावधान ऋषिकेश में बंद होगा सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल

1 जुलाई से ऋषिकेश में सिंगलयूज प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी सभी वस्तुएं प्रतिबंधित_ 1 जुलाई से ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक थर्माकोल से बनी वस्तु बेचने और इस्तेमाल करने पर होगा चलान

 

रिपोर्ट_ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश , अगर आप चार धाम यात्रा और घूमने के लिए तीर्थ नगरी ऋषिकेश आ रहे हैं तो हो जाए सावधान, ऋषिकेश नगर निगम ने 1 जुलाई से ऋषिकेश क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी सभी वस्तुओं पर पूर्णता रोक लगा दी है बेचने और इस्तेमाल करने वाले दोनों पर कार्रवाई होगी, पकड़े जाने पर आपको चालान भी भुगतना पड़ सकता है, ऋषिकेश के मेयर और व्यापार सभा ने मिलकर एक जुलाई से तीर्थ नगरी पॉलिथीन और थर्माकोल से बनी सभी वस्तुओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

धर्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के लोगों को जल्‍द ही प्लास्टिक से राहत मिलने जा रही है। यहां 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। इस नियम की अवहेलना करने वाले व्यक्ति व संस्थान के खिलाफ निगम प्रशासन नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगा।

महापौर अनिता ममगाई ने  इस नियम का पालन करने के लिए सख्‍त निर्देश हैं। नगर निगम क्षेत्र में इसकी रोकथाम के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो नियमित छापेमारी कर रिपोर्ट भेंजेगी।  तीर्थ नगरी में प्‍लास्टिक बैन हैं, लेकिन इसका यूज हर जगह धड़ल्‍ले से किया जा रहा है। जिससे हर जगह प्‍लास्टिक कचरा फैला रहता है। उम्‍मीद है कि, प्रशासन के इस अभियान से इस पर लगाम लगेगी। उन्होंने व्यापार मंडल द्वारा अभियान में सहयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि शहर का व्यापार मंडल निगम प्रशासन को जनहित के मुद्दों पर सहयोग करता रहा है।उन्हें उम्मीद है कि यह सहयोग आगे भी इसी प्रकार कायम रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बजाय कपड़ों के थेलों का प्रयोग करें।पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट,वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष कोहली, श्रवण जैन,नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया,संजय व्यास,पवन शर्मा आदि मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button