उत्तराखंडदेहरादून

बार काउंसिल ऋषिकेश के चुनाव मतदान पूरा अब परिणाम की बारी

बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं में उत्साह, शुरुआती ढाई घंटे में 60 प्रतिशत मतदान

 

रिपोर्ट _रणवीर सिंह

 

 

ऋषिकेश: ‌बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव में अब तक करीब 60 प्रतिशत अधिवक्ता मतदान कर चुके हैं। स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन लांबा के साथ दो अन्य पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में 367 मतदाता बनाए गए हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें राजेंद्र सिंह सजवाण 16 बार अध्यक्ष चुने गए थे, इस बार भी वह चुनाव मैदान में हैं। इस बार निवर्तमान सचिव सुनील नवानी भी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद पर सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव पर्यवेक्षक बार काउंसिल के स्टेट चेयरमैन मनमोहन लांबा,सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, योगेंद्र तोमर की देखरेख में चुनाव हो रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी खुशहाल सिंह कलूड़ा ने बताया कि सुबह 10:00 बजे मतदान शुरू हुआ 367 अधिवक्ता मतदाता बनाए गए हैं। शुरुआती ढाई घंटे में 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शाम 3:00 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना और परिणामों की घोषणा होगी।

Related Articles

Back to top button