
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
चमोली , बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान हेराफेरी में वांछित आरोपित प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम प्रमोद नौटियाल को लेकर बद्रीनाथ पहुंची जहां थाने में पुलिस इस पूरे मामले की पूछताछ और जांच कर रही है, गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है लेकिन सिर्फ एक माह का ही सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद दोषियों के खिलाफ जांच तेज़ हो गई है इसी कड़ी में SIT बद्रीनाथ धाम में पूछताछ कर रही है।
इस पूरे प्रकरण की तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआईटी और व्यवस्थागत मामलों की जांच गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में चल रही है।
बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी प्रकरण में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके देहरादून के नेहरु कालोनी स्थित आवास पहुंचे और प्रमोद नौटियाल को अपने साथ ले गए। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही थी। काफी देर तक जब प्रमोद नौटियाल घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने नेहरू कॉलोनी की बायपास चौकी में तहरीर दी है।



