युद्ध के माहौल के बीच बड़ी संख्या में ऋषिकेश पहुंच रहे है योग प्रेमी, इंटरनेशनल योग फेस्टिवल का आगाज 9 मार्च से

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, ऋषिकेश के गंगा तट पर 9 मार्च से 15 मार्च तक ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में शुरू होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव जिसमे बड़ी संख्या में विदेशी साधक हिस्सा लेने पहुंच रहे है और भारतीय योग और अध्यात्म उनको जीने की कला सिखा रहा है।
स्वामी चिदानंद मुनि, ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा विश्व युद्ध के माहौल के बीच अनिश्चितता के बीच खड़ा है ऐसे में योग भय के इस माहौल से निकल कर भारतीय योग को करीब से समझने के लिए बड़ी संख्या में ऋषिकेश पहुंच रहे हैं।
विदेशी योग प्रेमी अंतर्राष्ट्रीय योग नगरी के रूप में पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली योग नगरी ऋषिकेश में 9 मार्च से 15 मार्च तक परमार्थ निकेतन में शुरू होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव ,जिसमे बड़ी संख्या में 80 से 90 देशों के योग साधक हिस्सा लेगे, इस योग महोत्सव में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई हस्तियां भी शामिल होगी।
विश्व भर से आए योग साधकों को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के साथ साथ उत्तराखंड की संस्कृति खानपान और रहना सहन से रूबरू करवाया जाएगा।
फैमस म्यूजिशियन शिवमणि और कैलाश खैर भी यहां अपनी प्रस्तुति देगे।



