उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

बीजेपी युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बने अमनदीप नेगी, छेत्र के युवाओं में खुशी की लहर

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश , ऋषिकेश में अपने कार्यों और संगठन के प्रति सेवा भाव से कार्य करने वाले युवा वर्ग के चहेते अमनदीप नेगी को संगठन ने अहम जिम्मेदारी देकर युवाओं को एक जुट करने का काम सौंपा है

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता अमन दीप नेगी को बीजेपी का ज़िला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी और उत्साहकी लहर दौड़ गई है। ऋषिकेश बीजेपी ज़िले के अन्तर्गत ( ऋषिकेश विधानसभा, डोइवाला विधानसभा, नगर निगम देहरादून का कुछ भाग आता है उनके मनोनयन को संगठन में सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। और अमन दीप नेगी ने नवीन दायित्व हेतु प्रदेश के मुख्यमन्त्री , प्रदेश अध्यक्ष , महामंत्री संगठन , और ज़िला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया ! ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से एक मात्र युवा वर्ग में अमन दीप नेगी को जगह मिली है अमन दीप नेगी का छात्र जीवन से ही संगठनात्मक गतिविधियों में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और अपेक्स बॉडी के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2016 के छात्र संघ चुनाव में अमन दीप नेगी ने मेहनत और संगर्ष के दम पे 350 से अधिक वोट से जीत हासिल की थी और तब से लगातार अभी तक ऋषिकेश डिग्री कॉलेज में होने छात्र संघ चुनाव में पूर्ण रूप से सक्रिय रह कर जीत में योगदान देते है।

अमन दीप नेगी आरएसएस के प्रशिक्षित(वर्ग) स्वयंसेवक के साथ साथ एबीवीपी के अनेकों कार्यक्रम के सयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे है बीजेपी में उनकी शुरुआत बूथ अध्यक्ष गुमनीवाला के रूप से शुरुआत हुई और अमन दीप नेगी कॉलेज के दिनों से ही सक्रिय रहे है ओर एनसीसी,एनएसएस, और NIM( उत्तरकाशी) के छात्र के साथ साथ- पोस्ट ग्रेजुएशन सिविल इंजीनियर भी की है

नेगी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। और कहा कि युवाओं के सहयोग से 2027 विधानसभा चुनाव में में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनने हेतु अग्रसर है हाल ही में हुए ऋषिकेश नगर निगम चुनाव और पंच्यात चुनाव में अमन दीप ने बीजेपी के लिये बूथ स्तर पर कार्य किया था जिसका फ़ायदा आज मिला है

अमन दीप नेगी ने कहा कि बिना राजनीतिक परिवार के बूथ स्तर से लेकर ज़िला स्तर का पदअधिकारी बनाना केवल बीजेपी में संभव है अमन दीप के पिता और भाई उत्तराखण्ड में सरकारी सेवा में कार्यरत है और माता ग्रहणी है

Related Articles

Back to top button