उत्तराखंडदेहरादूनप्रशासनलेटेस्ट कवरेज

20 से 26 जुलाई तक ऋषिकेश के सभी स्कूल बंद

कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने दिया आदेश निजी और सरकारी सभी स्कूलों की छुट्टी , कावड़ यात्रा में 20 तारीख के बाद बढ़ेगी अत्यधिक भीड़

 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , कावड़ यात्रा पर पंचक का साया 20 तारीख को खत्म हो रहा है जिसके बाद से बड़ी संख्या में कांवड़िए नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंचेंगे , ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्कूलों को लेकर प्रशासन हरकत में आया है , भारी भीड़ के चलते शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए हैं कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखा जाए।

 

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिला अधिकारी देहरादून सोनिका ने 20 से 26 जुलाई तक ऋषिकेश तहसील अंतर्गत  हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग पर स्थित सभी निजी एवं सरकारी स्कूल, कॉलेज, संस्कृति विद्यालय, मदरसे बंद रखने की आदेश जारी किया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर वाहनों की अत्यधिक आवगमन और भीड़ और को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आदेश का अनुपालन न करने पर स्कूल के प्रधानाचार्य, संकायाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधक और तमाम जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करना अमल में लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button