उत्तराखंडएक्सक्लूसिवदेहरादूनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें
विकासनगर से आई एक दिल छू लेने वाली तस्वीर…

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

विकासनगर – आज के दौर में जहां इंसान अपने ही स्वार्थ में उलझता जा रहा है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल पेश कर दी।
विकासनगर में एक कुत्ता अपने मुंह में रोटी लेकर आया… और बड़े प्यार से एक गाय को खिलाने लगा। ना कोई दिखावा, ना कोई लालच—बस सच्चे दिल से निभाई गई दोस्ती।
ये नज़ारा हमें सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर असली इंसानियत क्या है?
जब बेजुबान भी रिश्तों की अहमियत समझते हैं, तो हम क्यों भूल जाते हैं
सच्ची दोस्ती और इंसानियत शब्दों से नहीं, दिल से निभाई जाती है… और ये सबक हमें आज इन बेजुबानों से सीखना चाहिए।



