उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

ऋषिकेश एम्स आने वालो पर वाहन पार्किंग शुल्क की मार, अब पड़ेगा अतिरिक्त बोझ, पढिये खबर..

रिपोर्ट _ अमित गोयल

ऋषिकेश, अगर आप वाहन लेकर ऋषिकेश एम्स में ईलाज या मरीज से मिलने या किसी भी काम से जा रहे है तो अब से आपको एम्स में गाड़ी पार्क करने के लिए जेब भी ढीली करनी पड़ेगी, नए फरमान के तहत नई पार्किंग व्यवस्था के लिए टेंडर हो गया है, जिसका विरोध भी शुरू हो गया है,अब पढ़िये ख़बर विस्तार से…

 

ऋषिकेश एम्स में नई व्यवस्था के तहत पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार नियुक्त किया है। निर्धारित शुल्क के अनुसार दोपहिया वाहन खड़ा करने के लिए 20 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 40 रुपये देने होंगे।

इसका तीखा विरोध भी शुरू हो गया है मरीज और तीमारदारों पर पड़ रहे इस शुल्क के विरोध में जनप्रतिनिधि , व्यापारी और आम आदमी भी सोशल मीडिया के जरिये आवाज उठा रहे है ,

उत्तराखंड सरकार की बी कीपिंग कॉन्सिल के राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने कहा कि “एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के दुरुस्त गढ़वाल और कुमाऊँ के अधिकतर गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज और आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों पर पार्किंग शुल्क लगाने का कोई औचित्य नहीं, इसकी पूरी जानकारी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को कराई जा रही है “

गौरतलब है कि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी का कारण बन सकता है, खासकर तब जब इलाज, दवाइयों, जांच और यात्रा पर पहले से ही खर्च हो रहा हो।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी श्रीलॉय मोहंती के अनुसार, अस्पताल आने वाले लोगों को पार्किंग शुल्क देना होगा। इसके लिए प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्धारित दरों के मुताबिक दोपहिया वाहन के लिए 20 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 40 रुपये शुल्क लिया जाएगा। फिलहाल, पार्किंग शुल्क की नई व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध और पुनर्विचार की मांग सामने आई है।

Related Articles

Back to top button