
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में सहभागिता हेतु नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि ज्ञान, संस्कृति और संघर्ष की पावन भूमि उत्तराखंड पर राहुल गांधी का आगमन प्रदेश के युवाओं, छात्रों एवं आमजन के लिए नई ऊर्जा, विश्वास और उम्मीद का संदेश लेकर आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहे हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड के युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा देने तथा उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को और अधिक मजबूती से सामने रखने का कार्य करेगा।
मोहित उनियाल ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं की आवाज़ को मंच देने का एक सशक्त प्रयास है, जिससे छात्रों के विचार और उनकी समस्याएँ सीधे नेतृत्व तक पहुँचेंगी।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काज़ी निजामुद्दीन, जयेंद्र रमोला, ऋषिकेश महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, शार्दूल नेगी, रेखा कांडपाल सती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



