उत्तराखंडदेहरादूनपंजाबपर्यटनराजनीति

बड़ी ख़बर _ निहंग सिखों और प्रशासन के लंबी वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त , वापस लौटने लगे निहंग

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून _ पुलिस के साथ कई घंटों की बातचीत और समझाइश के बाद, जत्थेदार और निहंग प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च वापस ले लिया। अधिकांश निहंग वापस हिमाचल प्रदेश (पांवटा साहिब) लौट गए हैं। इसके साथ ही, देहरादून और आसपास के इलाकों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

उत्तराखंड में निहंग सिखों और राज्य प्रशासन के बीच हुआ गतिरोध, लंबी वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ सफल बातचीत के बाद, निहंगों का जत्था वापस लौटने पर सहमत हो गया है जिससे देहरादून में स्थिति सामान्य हो गई है।

16 जून को कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच झड़प के बाद 4 निहंगों की गिरफ्तारी हुई थी। इससे आक्रोशित होकर निहंगों ने पहले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया था और बाद में सैकड़ों की संख्या में उत्तराखंड-हिमाचल सीमा कुलहाल में जमा होकर देहरादून कूच करने का प्रयास किया था। बैरिकेट्स तोड़कर कुछ निहंग सिख उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गए थे हालांकि समझा-बुझाकर उन्हें लौटाया गया था। जिसके बाद आज पांवटा साहिब गुरुद्वारा में उत्तराखंड का प्रशासन पहुंचा जहां निहंगों से कार्रवाई का वार्ता हुई और सौहार्द बनाए रखते की बात कई। वार्ता में उत्तराखंड का जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच कई देर तक बैठक चली। बातचीत सकारात्मक रही और निहंगों ने मामले में दो के भीतर निष्पक्ष जांच की मांग की और इसके साथ ही हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को परेशान न करने की मांग की।

 

 

Related Articles

Back to top button