
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , आज सुबह लगभग 11बजे करीब पटेलगनर के लाल पुल क्षेत्र में एक सिटी बस ने छह मजदूरों को कुचल दिया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को दौरा पड़ा था। चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर से छह से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना करीब 11 बजे के आसपास की है, जिसमें ISBT से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारती चली गई और 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाकर अस्पताल भेजा।
हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।



