लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरता एक योग साधक, लाफ्टर योगा के जरिए दे रहा है स्वस्थ जीवन का नजरिया

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , अंतराष्ट्रीय योग नगरी के रूप में विख्यात ऋषिकेश एक ऐसा शहर है जहां विश्व भर के योग प्रेमी योग सीखने आते है, यहां के योगा गुरु पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाते हैं, आज पहाड़ दस्तक आपको बता रहा है ऋषिकेश के एक ऐसे योग गुरु के बारे में जो अपनी दुनिया में मगन रह कर लोगों में हंसी बांट रहे हैं, ये योग गुरु है स्वामी बोधिवर्तमान (डा मनोज रांगड) जो THDC में सीनियर अधिकारी रहे है और ओशो के संन्यासी है।

डा मनोज रांगड किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उत्तराखंड में ओशो संन्यासी के रूप में आपकी विशेष पहचान है और अंतर्राष्ट्रीय योगा मंच पर आपकी अपनी उपस्थिति है, जिसके बहुत सारे दीवाने है।
डा मनोज रांगड उत्तराखंड में स्कूल, यूनिवर्सिटी और कालेजों में लोगों को लाफ्टर योगा के जरिए खुशियां बांट रहे है, डा मनोज रांगड का कहना है कि लाफ्टर योगा आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव में जी रहे लोगों को साइंटिफिक तरीके से नए रूप में जीवन जीना सीखा रहा है ओशो के हसीबा खेलीबा ध्यामं के सिद्धांत को जीवन जीने में मदद कर रहा है।
डा मनोज रांगड ने योग को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश ISBT रोड पर ओशो ध्यान सेंटर की स्थापना की जहां निःशुल्क ओशो मेडिटेशन और लाफ्टर योगा को कराया जा रहा है सुबह शाम निशुल्क मेडिटेशन की शिक्षा दी जा रही है कोई भी इच्छुक व्यक्ति यहां आकर निःशुल्क ओशो मल्टी सर्विसेस द्वारा योग सिख सकता है।




