पौड़ी गढ़वाल में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिरआने वाले शिव भक्तों की यात्रा होगी ओर सुगम ₹48.82 करोड़ की लागत से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग ) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति

नीलकंठ आने वाले शिव भक्तों को धामी सरकार की सौगात
रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश— मणिकुट पर्वत पर स्थित नीलकंठ महादेव का मंदिर है जहां साल भर शिवभक्तों का आना लगा रहता है दूर दूर से शिव भक्त नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आते है और सावन में नीलकंठ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या एक दिन में लाखों तक पहुंच जाता है ऐसे में व्यवस्थित पार्किंग का ना होना बड़ी समस्या बन जाती है जिसको ध्यान में रखते हुए धामी सरकार ने 48.82 करोड़ की लागत से बहुमंजिल पार्किंग के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है जिसमें 382 फोर व्हीलर और 220 टू व्हीलर पार्क करने की क्षमता है।
आपको बता दे पौड़ी जनपद में स्थित नीलकंठ महादेव का मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है पौराणिक कथाओं के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ था तो उससे जो विष निकला उसे शिव जी ने अपने कंठ में धारण किया विष का ताप इतना था कि शिव जी को कंठ में काफी जलन हुई इसी मणिकुट पर्वत पर शिव जी को विष के ताप से राहत मिली तभी से यहां नीलकंठ महादेव विराजमान है



