यात्रा पर तेल की मार, कई पंपों पर आउट ऑफ स्टॉक, कुछ में मिल रहा है तेल देखिए वीडियो रिपोर्ट

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश के पैट्रोल पम्प पर तेल का संकट बढ़ा, कई पेट्रोल पर लटका ताला, कुछ पर लंबी लंबी लाइन _ ज्यादा टूरिस्ट पहुंचने पर बढ़ा संकट लोग परेशान…..
चार धाम यात्रा और टूरिस्ट सीजन की मार अब ऋषिकेश के पेट्रोल पंप में भी देखने को मिल रही है, कल शाम से ऋषिकेश के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति बंद हो गई थी , बड़ी संख्या में भीड़ को इसका कारण माना जा रहा है, कुछ एक पेट्रोल पंप पर अभी तेल मिल रहा है लेकिन लाइन लंबी होती जा रही है, पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि टूरिस्ट ज्यादा है खपत ज्यादा है और कोटा कम है, जिसके चलते डिपो से पेट्रोल पहुंचने पर ही कुछ ही देर में खत्म हो जा रहा है स्थानीय लोगों और टूरिस्ट के सामने अब पेट्रोल का संकट बढ़ता जा रहा है।
तहसील रोड गौरादेवी चौक के पास अग्रवाल फिलिंग पंप के ऑनर चैतन्य अग्रवाल का कहना है कि स्टॉक सिर्फ 5000 लीटर का है यात्रा के चलते भीड़ ज्यादा है डिमांड ज्यादा है स्टॉक सीमित है ऐसे में आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
देखिये वीडियो रिपोर्ट….



