
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
चमोली, चमोली जनपद में बद्रीनाथ धाम के पास कंचन गंगा के ऊपर ग्लेशियर टूटा है। ग्लेशियर टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह एक सामान्य प्राकृतिक घटना बताई जा रही है, लेकिन ग्लेशियर टूटने की गति देखकर लोग हैरान हैं।
देखिये वीडियो रिपोर्ट…..
ग्लेशियर टूटने की इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। रविवार दोपहर के समय सोशल मीडिया में अचानक कंचन गंगा के ऊपर ग्लेशियर टूटने का वीडियो वायरल होने लगा तो लोग सकते में आ गए। ग्लेशियर टूटने के साथ-साथ बड़े-बड़े पत्थर जिस तेजी और उछाल के साथ नीचे आते दिख रहे हैं। उनको देखकर लोग घबरा गए।
हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ग्लेशियर भी तेजी से पिघलते हैं। यह हर वर्ष की प्रक्रिया है और इसी तरह से ग्लेशियर नीचे की ओर खींच सकता है।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि ग्लेशियर टूटने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यह हर वर्ष की घटना है। इन दिनों मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है।



