उत्तराखंडदेहरादूनप्रशासन

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 19 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव, चुनावी साल में तेज गति से काम करने का रहेगा प्रेशर

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, चुनावी साल नजदीक आते ही धामी सरकार ने प्रशासनिक पत्ते फेंटने शुरू कर दिए हैं इसी कड़ी में उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

 

एक नजर प्रशासनिक फेरबदल पर __

– विनय शंकर पाण्डेय, IAS-2007: सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास और गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया। अब मिली सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त-स्वास्थ्य और PD/UK Health System Development Project की जिम्मेदारी।

 

– आनन्द स्वरूप, IAS-2010: सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और PD U-PREPARE से हटाकर बनाया गया आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी।

– सविन बंसल, IAS-2009: देहरादून के जिलाधिकारी और CEO स्मार्ट सिटी के पद से हटाए गए। अब बने सचिव नियोजन।

 

2. देहरादून-बागेश्वर के DM बदले

– डा.आशीष चौहान, IAS-2012: CEO UCADA और निदेशक खेल से हटाकर बनाया गया जिलाधिकारी देहरादून और CEO स्मार्ट सिटी देहरादून।

 

– अपूर्वा पाण्डेय, IAS-2018: अपर सचिव पेयजल से हटाकर बनीं जिलाधिकारी बागेश्वर।

– आकांक्षा कोण्डे, IAS-2018: बागेश्वर की DM आकांक्षा कोण्डे को हटाकर बनाया गया महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और निदेशक कर्मचारी बीमा योजना।

 

3. शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल

– बीवीआरसी पुरुषोत्तम, IAS-2004: सचिव पशुपालन, मत्स्य के साथ अब मिला सचिव उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार।

– डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, IAS-2005: सचिव उच्च शिक्षा के पद से हटाए गए।

– दीप्ति सिंह, IAS-2017: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा से हटाकर बनाया गया निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम, निदेशक खेल, निदेशक युवा कल्याण।

 

4. अन्य अहम बदलाव

– अभिषेक रूहेला, IAS-2015: अपर सचिव पर्यटन, CEO पर्यटन विकास परिषद से हटाकर बने मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGSY।

– सौरभ गहरवार, IAS-2016: महानिदेशक उद्योग से हटाकर बने अपर सचिव आपदा प्रबंधन और PD U-PREPARE।

– आलोक कुमार पाण्डे, IAS-2016: अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी से हटाकर बने नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून।

–नमामि बंसल, IAS-2017: नगर आयुक्त देहरादून के साथ मिला अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार।

– प्रतीक जैन, IAS-2018: MD GMVN के साथ मिला आयुक्त-कर और महानिरीक्षक-निबन्धन का अतिरिक्त प्रभार।

Related Articles

Back to top button