उत्तराखंडलेटेस्ट कवरेजहरिद्वार

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के माहिद ने हिंदू धर्म अपना कर की घर वापसी

बीबी बच्चों के साथ गंगा के तट पर हिंदू धर्म में की घर वापसी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

 

हरिद्वार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले एक गैर-हिंदू परिवार ने हरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म अपनाया। तीर्थ सेवा न्यास के संत रामविशाल दास की प्रेरणा से पीलीभीत के रहने वाले माहिद ने अपनी पत्नी सबीना और तीन बच्चों के साथ हरिद्वार पहुंचकर गंगा पूजन और हवन अनुष्ठान के माध्यम से हिंदू धर्म में घर वापसी की।

गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार के चंडी घाट पर एक मुस्लिम परिवार ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए घर वापसी की है। उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के निवासी माहिद अपनी पत्नी सबीना और बच्चों के साथ हरिद्वार पहुंचे और गंगा तट पर गंगा पूजा, हवन और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने हिंदू धर्म स्वीकार किया।

हिंदू धर्म अपनाने वाले माहिद ने बताया कि उन्होंने बिना किसी दबाव के, अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सम्मान और दयाभाव बहुत है। वहीं उनकी पत्नी ने बताया कि वे काफी समय से हिंदू धर्म के रीति-रिवाज और त्योहार मनाते आ रहे हैं और अब पूरे विधि-विधान से परिवार के साथ घर वापसी की है। वही माहीद कि पत्नी शबीना ने बताया कि वे लोग काफी समय से इस धर्म के त्योहार और रीति-रिवाज मानते आ रहे हैं। उन्हें सनातन धर्म में शांति महसूस होती है, इसलिए उन्होंने अपने बच्चों के साथ यहाँ आकर घर वापसी की है।

 

संत रामविशाल दास ने बताया कि परिवार ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म को समझा और उसमें वापसी का निर्णय लिया। गंगा स्नान और हवन के बाद उनका नामकरण संस्कार भी सम्पन्न कराया जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button